औरंगाबाद जिला बिहार का ऐतिहासिक जिला aurangabad district one of the historical city of bihar


Aurangabad bihar
औरंगाबाद बिहार Aurangabad bihar

औरंगाबाद बिहार के सबसे ज्यादा आकर्षक शहरों में से एक है। औरंगाबाद शहर विस्तृत ऐतिहासिक घटनाओं की विरासत के मूल से रिसता है। अपने जीवंत अतीत से अपनी आभा और करिश्मे के बल पर यह शहर यहां आने वाले के दिल पर जादू चलाता है।
इस शहर का नाम भारत की आजादी की लड़ाई में व्यापक रूप से योगदान के लिये प्रसिद्ध है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने यहां कई साल बिताए। औरंगाबाद आजादी के आंदोलन में एक बड़ी भूमिका निभाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह के पैतृक स्थान होने का गौरव भी रखता है।
औरंगाबाद जिला बिहार के 38 जिलों में से एक जिला है, औरंगाबाद मगध मण्डल का एक जिला है और इसका मुख्यालय औरंगाबाद नगर में ही है।
औरंगाबाद सन्न 1972 ईसवी में गया से अपने विभाजन के बाद एक स्वतंत्र जिला बना था।
इस जिले में 2 उपमंडल है, 11 तहसीलें 2624 गांव, १ लोक सभा और 6 विधान सभा क्षेत्र है।
औरंगाबाद जिले का क्षेत्रफल 3305 वर्ग किलोमीटर है, और २०11 की जनगणना के अनुसार औरंगाबाद की जनसँख्या 25,11,243 और जनसँख्या घनत्व 760 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, औरंगाबाद की साक्षरता 72.77 % है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 916 महिलाये प्रति 1000 पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००1 से २०11 के बीच 24.72 % रहा है।
औरंगाबाद भारत में कहाँ पर है
औरंगाबाद जिला बिहार में है जो की
भारत के राज्यो में पूर्व तरफ है, औरंगाबाद जिला बिहार में दक्षिण पश्चिम की तरफ का जिला है इसकी सीमाएं दक्षिण पश्चिम में झारखण्ड से मिलती है, औरंगाबाद के अक्षांस और देशांतर क्रमशः 24 डिग्री 75  उत्तर से 84 डिग्री 37  पूर्व तक है, औरंगाबाद की समुद्रतल से ऊंचाई 108 मीटर है, औरंगाबाद पटना से 143 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ है। और देश की राजधानी दिल्ली से 986 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ  है।
औरंगाबाद के पडोसी जिलें।
औरंगाबाद का पश्चिमोत्तर भाग रोहतास जिले से जुड़ा है, उत्तर पूर्वी किनारा अरवल जिले से जुड़ा है, जबकि दक्षिण पूर्वी भाग
गया जिले से जुड़ा हुआ है, दक्षिण पश्चिम भाग
झारखण्ड के जिले पलामू से जुड़ा है।
औरंगाबाद जिले में कितनी तहसील है?
औरंगाबाद जिले में 11 तहसीलें है इन ११ तहसीलों के नाम 1. औरंगाबाद।  2. बारुन, 3. दाउदनगर, 4. देव,  5. गोह,  6. हँसपुरा, 7. कुटुम्बा,  8. मदनपुर , 9. नबीनगर , 10. ओबरा, 11. रफिगंज है, इन ११ तहसीलों में कुटुम्बा तहसील ग्रामो की संख्या के आधार पर सबसे बड़ी है और दाउदनगर तहसील ग्रामो की संख्या के आधार पर सबसे छोटी तहसील है।
औरंगाबाद जिले में विधान सभा की सीटें।
औरंगाबाद जिले में ६ विधान सभा सीट है, इन ६ विधान सभा क्षेत्रो के नाम इस प्रकार से है गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुम्बा , औरंगाबाद, रफीगंज, भालू खैर ,
औरंगाबाद जिले में कितने गांव है?
औरंगाबाद जिले में 1725 गांव है, जो की जिले की ११ तहसीलों के अंदर है, ग्रामो की संख्या तहसील ने नाम के साथ इस प्रकार से है 1. औरंगाबाद में 157 गांव है, 2. बारुन तहसील में 19० गांव है, 3. दाउदनगर में ६० गांव है, 4. देव तहसील में 115 गांव है, 5. गोह में 158 गांव है, 6. हँसपुरा तहसील में 71 गांव है, 7. कुटुम्बा में २12 गांव है, 8. मदनपुर तहसील में 123  गांव है, 9. नबीनगर में 294 गांव है, 10. ओबरा तहसील में 145 गांव है 11. राफिगंज २10 गांव है।
औरंगाबाद के ब्लॉक।
औरंगाबाद जिले में ११ ब्लॉक है, जिनके नाम मदनपुर, कुटुम्बा, दाउदनगर, औरंगाबाद, बारुन, ओबरा, देव, नबीनगर, हँसपुरा, गोह और रफीगंज है।
औरंगाबाद तक कैसे पहुंचे?
यहां आने वाले पर्यटक प्रमुख विकल्पों में से कोई भी चुन सकते हैं। औरंगाबाद को परिवहन के सभी साधनों के तहत अच्छी बुनियादी सुविधाएं प्राप्त हैं। जगह अच्छी तरह से सड़कों के माध्यम से जुड़ी हुई है और परिवहन के बहुत अच्छे साधनों ने औरंगाबाद के पर्यटन के क्षेत्र में मुख्य रूप से सुधार में मदद की है। यह अच्छी तरह से राष्ट्रीय राजमाग 2 और राष्ट्रीय राजमार्ग 98 से जुड़ा हुआ है।
औरंगाबाद मौसम।
औरंगाबाद का जलवायु उष्णकटिबंधीय है, ग्रीष्मकाल बहुत गर्म और सर्दियां औसत की तुलना में बहुत ठंडी होती हैं। औरंगाबाद की जलवायु क्षेत्र में बहने वाली पूर्वी हवाओं से प्रभावित है। यहाँ पतझर वन पाया जाता है।

0 Response to "औरंगाबाद जिला बिहार का ऐतिहासिक जिला aurangabad district one of the historical city of bihar"

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel